Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति परोका के तीसरी बार अध्यक्ष बने गौतम कुमार सिंह

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड अंतर्गत परोका कला स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की बैठक में नई कमेटी का गठन किया गया। इस वर्ष लगातार तीसरी बार गौतम कुमार सिंह को अध्यक्ष चुना गया। वहीं सचिव बिजेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह और उपाध्यक्ष श्याम सुंदर राणा, राजाराम सिंह, नितेश कुमार सिंह, रोहित पासवान एवं धीरज सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावे पूजा के सफल संचालन के लिए पूजा प्रभारी सुनील राणा एवं सुमन कुमार सिन्हा, रावण दहन प्रभारी अनिल राणा एवं संजय राणा, वहीं चंदा प्रभारी उत्तम राणा, राहुल कुमार सिंह, अमन सिन्हा और रंजीत कुमार राणा बनाए गए। समिति के मुख्य संरक्षक में बसंत नारायण सिंह, प्रतिश राणा, लक्ष्मी सिंह, रणजीत सिंह और लव सिंह को शामिल किया गया। वहीं समिति ने निर्णय लिया कि इस बार पूजा पंडाल भव्य रूप से सजाया जाएगा। विजयदशमी के दिन पारंपरिक रूप से रावण दहन का आयोजन भी धूमधाम से किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से नवीन सिन्हा, गिरिजेश प्रसाद, राजेश सिन्हा, रामानंद राणा, अशोक कुमार सिंह, अभीमन्नू राणा, जनार्दन सिंह, संजय राम, विजय सिंह और संदीप राणा सहित अन्य मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment