टंडवा (चतरा)। टंडवा प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र भव्य तरीके से मनाने हेतु ग्रामीण तैयारियों में जुट गये हैं। रविवार को कबरा पंचायत के सिसई स्थित देवी मंडप प्रांगण में ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता छेदी पांडेय ने किया। सर्वसम्मति से पिछले साल गठित पूजा समिति को भंग कर, नई पूजा समिति का पुनर्गठन करते हुवे अध्यक्ष सुमन भारतीय, सचिव रंजीत रजक, कोषाध्यक्ष संतोष पांडेय व प्रदीप रजक, उपाध्यक्ष सर्वेश पांडेय व संतोष रजक तथा संयोजक विकास पांडेय को मनोनीत किया गया। वहीं बताया गया कि अग्रिम बैठक में समिति का विस्तार किया जाएगा। मौके पर ईश्वर दयाल पांडेय, उदय पांडेय, शैलेश कुमार, शिवनाथ रजक, बालेश्वर रजक, परमेश्वर रजक, संजय पांडेय, नरेश महतो समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
शारदीय नवरात्र की तैयारियों में जुटे ग्रामीण, पूजा समिति का हुआ पुनर्गठन

On: August 18, 2025 12:55 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now















Total Users : 1122977
Total views : 2942662