गुमला: लोहरदगा रोड स्थित गोपाल मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर गुमला एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव एवं विशिष्ट अतिथि गुमला थाना प्रभारी करमाली को मंच से जन्माष्टमी महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किए वहीं जन्माष्टमी पर्व को लेकर गोपाल मंदिर में विशेष रूप से साज-सज्जा करते हुए भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में भक्तजनों की उपस्थिति थी जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण जी की जयकार और लड्डू गोपाल की जय-जयकार से सारा शहर गूंजता रहा वहीं रात्रि 12 बजे जन्माष्टमी महोत्सव पर विशेष आरती और महाप्रसाद में शामिल होने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी गुमला एसपी हारिस बिन जमां द्वारा जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर सभी मंदिरों के आसपास एवं चौक-चौराहों पर पुलिस टीम गठित कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद करते हुए नजर आए। गोपाल मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव के मुख्य अतिथि एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव एवं विशिष्ट अतिथि गुमला थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं संदेश देते हुए श्री कृष्ण जी की व्याख्या करते हुए कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हिन्दू धर्मालंबियों के लिए काफी महत्व रखता है नटखटपन से लेकर विकट स्थितियों में श्री कृष्ण की लीलाएं को सभी जानते हैं महाभारत में वर्णित उनकी लीलाएं से सभी अवगत हैं मंद मंद मुस्कुरा कर श्री कृष्ण जी जो सबके इष्टदेव भगवान के रूप में जाने जाते हैं अपने भक्तों को सुख शांति समृद्धि और सफलता दिलाने में साथ ही एक अवतार लिया था। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता अरूण कुमार उर्फ मिठ्ठू सहित बबलू वर्मा गोपाल वर्मा सुरेश मंत्री सहित बब्बू सरदार एवं जन्माष्टमी महोत्सव समिति के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
---Advertisement---
और पढ़ें

जनगणना 2027: लोहरदगा उपायुक्त ने जागरूकता रथों को किया रवाना, 15 मई तक खुद से जानकारी भरने का अंतिम अवसर

व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर एसपी से मिला चैंबर और सर्राफा एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

हेसल साइडिंग की बदहाली से ट्रक मालिकों में भारी आक्रोश, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू से लगाई मदद की गुहार

















Total Users : 959756
Total views : 2718726