चतरा/सिमरिया/गिद्धौर/मयूरहंड/प्रतापपुर। स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्साह का माहोल रहा। जिला मुख्यालय के अलावे विभिन्न प्रखंड कार्यालयों के साथ विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों व कार्यालयों में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन किया गया। सिमरिया अनुमंडल में कार्यक्रम की शुरुआत चौक स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। उसके बाद अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ सन्नी राज ने झंडारोहण किया। उसके बाद प्रखंड कार्यालय में प्रमुख, अनुमंडल पुलिस कार्यालय में एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल, थाना में थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में उनके प्रमुख ने ध्वजारोहण किया। वहीं पत्थलगडा प्रखंड कार्यालय में प्रमुख, थाना में थानेदार राकेश कुमार, कस्तूरबा गांधी विद्यालय में वार्डेन रंजू कुमारी, पंचायत सचिवालय बरवाडीह में मुखिया संदीप कुमार सुमन, सिंघानी में राधिका देवी, नोनगाव में कुमारी संगीता सिन्हा, नावाडीह में कंचन देवी, मेराल में नितु देवी, ने घ्वजारोहण किया। गिद्धौर प्रखंड में भी सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन किया गया। गिद्धौर पंचायत सचिवालय में मुखिया निर्मला देवी, सरिता देवी, दुवारी में जगदीश यादव, बारियातु में डेगन गंझु, मंझगावां में बेबी देवी बारिशाखी में सुमीरा कुमारी ने झंडोत्तोलन किया। कई विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस पर भाषण, संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मयूरहंड प्रखंड कार्यालय में प्रमुख मिक्की देवी, थाना परिसर में थाना प्रभारी आशीष प्रसाद, कुंदा प्रखंड कार्यालय में प्रमुख, थाना में थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह, टंडवा प्रखंड कार्यालय में प्रमुख, पुलिस निरीक्षक कार्यालय व थाना परिसर में अनिल उरांव, वन क्षेत्र कार्यालय में रेंजर मुक्ति प्रकाश पन्ना, एनटीपीसी कार्यालय में जीजीएम ने झंडोत्तोलन किया। जबकी पंचायत सचिवालयों में संबंधित पंचायत के मुखिया ने झंडोत्तोलन किया। सरकारी व निजी विद्यालयों में संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने झंडोत्तोलन किया।
---Advertisement---























Total Users : 789502
Total views : 2484511