चतरा। जिले में भी 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष, उल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। प्रातः 8ः00 बजे समाहरणालय परिसर में उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल शामिल हुए। ध्वजारोहण के पश्चात, दोनों वरीय पदाधिकारियों ने फांसीहारी तालाब स्थित शहीद स्मारक स्थल, पोस्ट ऑफिस चौक स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा एवं विनय भारती पार्क में माल्यार्पण कर शहीदों एवं महापुरुषों को नमन किया। इसके साथ ही रेड क्रॉस भवन, पोस्ट ऑफिस चौक में भी ध्वजारोहण किया गया। मुख्य समारोह जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में आयोजित हुआ, जहां उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने फूलों से सुसज्जित वाहन पर सवार होकर पुलिस बल, एनसीसी कैडेट्स एवं स्कूली बच्चों की परेड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात उपायुक्त ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। इस अवसर पर कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं द्वारा बैंड पार्टी का आकर्षक प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरे वातावरण को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया। समारोह में उपायुक्त ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के दर्जनों पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा आज का दिन हम सभी भारतीयों के लिए स्वर्णिम क्षण है। यह न केवल स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को पुनः दृढ़ करने का संकल्प भी है। झारखंड ने 15 नवंबर 2000 से देश की प्रगति में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है और चतरा जिला भी विकास की नई गाथा लिख रहा है। उपायुक्त ने देश की स्वतंत्रता संग्राम में चतरा की धरती पर अमर शहीद हुए सूबेदार नादिर अली खान एवं जय मंगल पांडेय सहित सभी अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानी ही आज हमारी आजादी का आधार है। अपने संबोधन के दौरान उपायुक्त ने जिले में संचालित एवं क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं के संदर्भ में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल योजनाओं को लागू करना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने जिलेवासियों से विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी, सामाजिक एकता और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी, उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीणा, वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी मुकेश कुमार, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं आमजन उपस्थित थे।
79वें स्वतंत्रता दिवस पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में उपायुक्त ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, उपायुक्त ने मुख्य समारोह में दिया विकास और एकता का संदेश, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों व कर्मियों को मिला प्रशस्तिपत्र

On: August 17, 2025 1:51 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1075251
Total views : 2876492