Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

79वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, श्रद्धांजलि एवं अशोक स्तंभ का भव्य उद्घाटन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुमला जिले में उत्साह और देशभक्ति के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रातः उपायुक्त, गुमला प्रेरणा दीक्षित  द्वारा अपने आवासीय कार्यालय, समाहरणालय परिसर एवं गृह रक्षा वाहिनी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति की भावनाओं से ओत-प्रोत माहौल रहा। इसके पश्चात उपायुक्त ने शहीद स्मारक, महात्मा गांधी जी एवं भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में इन महान व्यक्तित्वों के योगदान को स्मरण करते हुए उपस्थित जनसमूह से देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

अशोक स्तंभ का भव्य उद्घाटन-गौरव और एकता का प्रतीक

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य आकर्षण के रूप में गुमला समाहरणालय परिसर में अशोक स्तंभ का भव्य उद्घाटन किया गया। यह स्तंभ भारत की गौरवशाली ऐतिहासिक धरोहर का प्रतीक है और सदैव राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की प्रेरणा देता रहेगा। उपायुक्त ने कहा कि यह अशोक स्तंभ न केवल हमारे अतीत की स्मृति है, बल्कि वर्तमान और भविष्य में भी हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह स्मारक गुमला आने वाले हर नागरिक के लिए गर्व और सम्मान का अनुभव कराएगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, गृह रक्षा वाहिनी के जवान, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। समाहरणालय परिसर देशभक्ति के नारों और तिरंगे के रंगों से सराबोर रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment