Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नहीं रहे झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, एक ही महीने में जेएमएम के दो नेताओं के निधन ने पार्टी को झकझोर दिया

On: August 16, 2025 1:15 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखंड के शिक्षा मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन 62 वर्ष ने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में 15 अगस्त को रात करीब पौने 11 बजे अंतिम सांस ली। झामुमो के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर उक्त जानकारी दी। रामदास सोरेन के निधन की खबर सुनते ही उनके विधानसभा क्षेत्र घाटशिला के साथ पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गयी है। एक ही महीने में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के 2-2 बड़े नेताओं के निधन ने पार्टी को झकझोर दिया है। सबसे पहले रामदास सोरेन के बड़े पुत्र सोमेश सोरेन ने रात को करीब 10ः46 बजे रामदास सोरेन के सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ हैंडल से अपने पिता के निधन की सूचना दी। सोमेश सोरेन ने लिखा, ‘अत्यंत ही दुख के साथ यह बता रहा हूं कि मेरे पिताजी रामदास सोरेन जी अब हमारे बीच नहीं रहे। इसके उपरांत झामुमो के नेता और बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने उपरोक्त ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘आप सभी को अत्यंत दुःख के साथ यह सूचना साझा कर रहा हूं कि राज्य के स्कूली शिक्षा व निबंधन मंत्री तथा घाटशिला विधानसभा के विधायक माननीय रामदास सोरेन जी अब हम सबके बीच नहीं रहे।

2 अगस्त को अपोलो अस्पताल में कराया गया था भर्ती

रामदास सोरेन 2 अगस्त को जमशेदपुर के अपने आवास के बाथरूम में गिर गये थे। जिससे उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आयीं थीं। टाटा मोटर्स के अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के इद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। रामदास सोरेन के परिजनों और उनके समर्थकों को उम्मीद थी कि ठीक होकर झारखंड लौटेंगे और जनता की सेवा में जुटेंगे। लेकिन, ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। 15 अगस्त 2025 की रात करीब पौने 11 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, इसके बाद उनके बेटे ने ‘एक्स’ पर उनके निधन की पुष्टि की.

4 अगस्त को शिबू सोरेन का दिल्ली में हुआ था निधन

एक महीने में झारखंड मुक्ति मोर्चा के दूसरे बड़े नेता का निधन हुआ है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन लंबी बीमारी के बाद 4 अगस्त 2025 को दुनिया छोड़ गये। 15 अगस्त को उनका दशकर्म था। गुरुजी का दशकर्म समाप्त होने के बाद देर रात रामदास सोरेन का भी निधन हो गया। गुरुजी का निधन सर गंगा राम अस्पताल में हुआ था। 5 अगस्त 2025 को रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड में उनके पैतृक गांव नेमरा में उनका अंतिम संस्कार किया गया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दरिंदगी: मुजफ्फरपुर में खेलते-खेलते लापता दो चचेरी बहनों की बेरहमी से हत्या, चिमनी के पास मिले क्षत-विक्षत शव

धार भोजशाला विवाद पर ऐतिहासिक फैसला: हाई कोर्ट ने माना सरस्वती मंदिर; मुस्लिम पक्ष को दूसरी जगह जमीन मांगने का सुझाव

NEET UG 2026: 21 जून को होगी दोबारा परीक्षा; अगले साल से खत्म होगा OMR का झमेला, ऑनलाइन मोड में होगा एग्जाम

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस की छापेमारी, कई हिरासत में

जेठ में सावन का अहसास: मूसलाधार बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त; कई घरों के छप्पर उड़े

पेट्रोल-डीजल की किल्लत और कालाबाजारी पर DC सख्त; एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दुकानदार गिरफ्तार, 19 दिन बाद मां की शिकायत पर पुलिस का बड़ा एक्शन

बिना OTP और बिना कॉल के खाते से उड़े ₹9500; साइबर ठगी का नया तरीका देख पुलिस भी हैरान

देर रात सड़क पर उतरे SDM, ओवरलोड वाहनों पर चला प्रशासन का हंटर; ₹2.65 लाख वसूला जुर्माना

मटका फोड़ आंदोलन पर राजद का तीखा पलटवार; भाजपा ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने में व्यस्त

नवोदय विद्यालय का नाम रोशन, आदित्य राज बने स्कूल टॉपर; सीबीएसई 12वीं में लहराया सफलता का परचम

धरती के भगवान ने पेश की मिसाल, डॉ. एस. सी. नायक अब सप्ताह में दो दिन करेंगे मरीजों का मुफ्त इलाज!

Leave a Comment