चतरा/कान्हाचट्टी। सरकारी उदासीनता का आलम यह है कि जिले के कान्हाचट्टी प्रखण्ड में मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना को लेकर के महिलाएं प्रतिदिन प्रखण्ड कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। पदाधिकारी व कर्मियों के लापरवाही का आलम यह है कि किसी को मिल रहा है तो कई पात्र महिलाएं इसके लाभ से वंचीत हो रही है। कई ऐसी भी महिलाएं है जिनको पूर्व में मिल रहा था, पर फिलहाल बंद हो गया है राशि आना। प्रखण्ड के कोल्हैया पंचायत के पोलपोल गांव समेत अन्य गांव की महिलाएं शिकायत लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंच रही हैं। लेकिन लाभ बंद होने से संबंधित जानकारी पदाधिकााी व कर्मी महिलाओं को नहीं दे रहे हैं। इस संबंध में कंप्यूटर ऑपरेटर सब को बोल देती हैं साइट डॉन है कुछ जानकारी नहीं दी जा सकती है। इसके बाद बड़ी उम्मीद लेकर पहुंची महिलाएं निराश हो कार वापस घर लौट जाती हैं। महिलाओं ने जिले के उपायुक्त से समस्याओं के समाधान के लिए पहल करने की मांग की है।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर महिलाएं लगा रही है प्रखंड कार्यालय का चक्कर, कर्मी नहीं दे रहे सही जानकारी

On: August 16, 2025 1:26 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1218386
Total views : 3065106