बीमार बच्ची की मौत, गांव में मातम
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत सलगा गांव के प्रवेश यादव की पुत्री पल्लक कुमारी 6 वर्षीय की मौत इलाज के क्रम में बीते देर रात हो गई। इसकी तानकारी मिलते ही गांव में मातम पसर गया। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची पिछले एक सप्ताह से बीमार थी। जिसका इलाज चतरा से चल रहा था। दवा सेट नहीं करने पर हजारीबाग इलाज के लिए ले जाया गया। जहां इलाज करा कर बच्ची को उसके ननिहाल दोनय गांव लाया गया था। सुबह सलगा आना था, कि रात में ही यह घटना घट गई। बच्ची की असमय मौत से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं गांव में मातम पसर गया है।
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का चिकित्सा प्रभारी ने किया उद्घाटन
सिमरिया (चतरा)। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का सिमरिया रेफरल अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी डॉ. बीएन प्रसाद ने रविवार को विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को बुथ पर एवं 11 अगस्त से 25 अगस्त तक स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर फाइलेरिया (हाथी पांव) की दवा लोगों को देंगे। एक लाख अस्सी हजार लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि जनता दवा का सेवन करें और हाथी पांव रोग को फैलने से रोकने में सहायता करें।





















Total Users : 909801
Total views : 2650783