Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सावन पूर्णिमा के अवसर पर अखंड हरिकीर्तन सह भंडारे का आयोजन, जानें गुरुमठ का इतिहास

On: August 9, 2025 11:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मयूरहंड (चतरा)। मयूरहंड प्रखंड के सिंदूवारी श्रीराम जानकी मठ में सावन पूर्णिमा पर शनिवार को अखंड हरि कीर्तन सह भंडारे का आयोजन किया गया। मठाधीश राजकिशोर तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर विधिवत पूजा अर्चना कर अखंड हरि कीर्तन का शुभारंभ किया। महंत श्री तिवारी ने बताया कि मठ प्रांगण में पिछले कई दशकों से सावन पूर्णिमा के सुअवसर पर 12 घंटे का अखंड हरि कीर्तन किया जाता है। इस वर्ष भी ग्राम दिग्ही मखरौल के निवासियों के सहयोग से अखंड कीर्तन किया जा रहा है। शनिवार को सुबह से 12 घंटे तक अखंड हरि कीर्तन हरे राम हरे राम, हरे कृष्ण, हरे कृष्ण-कृष्ण हरे हरे महामंत्र का गुणगान के साथ हवन आरती पूर्णाहुति के साथ संपन्न किया गया। इस अवसर पर महाभंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों के अलावा भारी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के सफल बनाने में श्याम सुंदर सिंह, संत कुमार सिंह, सीताराम सिंह, विनय सिंह, रामकुमार सिंह, दिवाकर सिंह ने अहम भूमिका निभाई। इस मठ में लगभग दर्जनों मठाधीशो की समाधि स्थल है। मठ के मठाधीश की मृत्यु उपरांत मठ परिसर में ही समाधि दी जाती है। खासकर गुरु पूर्णिमा के सुअवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उपस्थित होती है।इस मठ में चय एवं चम्पा परगना बुंदेल राजपूत समाज के अलावा अन्य समाज के हजारों शिष्य गुरुमुख हुए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, 20.5 किलो अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की मॉक ड्रिल, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उग्रवाद के नाम पर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस के लिए चुनौती

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

श्रद्धा और उल्लास के साथ सरस्वती पूजा, शिक्षण संस्थानों में भक्तिमय माहौल

सरस्वती पूजा को लेकर सिमरिया व पत्थलगड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च

हर्षाेल्लास के साथ हुई सरस्वती पूजा, सीओ व थाना प्रभारी ने किया पंडालों का निरीक्षण

बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

जिप उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत, पूजा पंडालों का किया भ्रमण

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

जिला मुख्यालय समेत प्रखंडो में श्रद्धा के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा

जिले में सरस्वती पूजा धूमधाम से आयोजित

Leave a Comment