Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कांवरियों के जत्थे को पूर्व मंत्री ने किया रवाना, माता भद्रकाली स्थित सहस्त्र शिवलिंग पर किया जालाभिषेक

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा/गिद्धौर/कान्हाचट्टी। जिले के इटखोरी स्थित माता भद्रकाली मंदिर स्थित सहस्त्र शिलिंग पर जलाभिषेक को लेकर जिले के विभिन्न गांवों से कांवरियों का जत्था रवाना हुआ। गिद्धौर प्रखंड के ब्लॉक मोड़ स्थित उपरटोला से भारी संख्या में बाजे गाजे के साथ कांवरियों का जत्था मां भद्रकाली के लिए शुक्रवार को रवाना हुआ। जत्था उपरटोला से निकालकर बड़की नदी पहुंचकर भोलेनाथ पर जल चढ़ाने के लिए जल उठाया। उसके बाद भद्रकाली के लिए प्रस्थान किया। उससे पहले गिद्धौर में स्थित आधा दर्जन मंदिरों का भ्रमण किया और भद्रकाली मंदिर पहुंचकर सहस्त्र शिवलिंग पर जलाअभिषेक किया। इस दौरान बोल बम का नारा है, बाबा एक सहरा है समेत कई नारे जत्थे में शामिल लोग लगा रहे थे। जत्था में शामिल श्रद्धालुओं ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन माह के उपलक्ष्य में भास्कर स्वलंबन क्लब के तत्वाधान में शंकर कांवरिया का जत्था बड़की नदी से जल उठाकर पैदल चलकर मां भद्रकाली मंदिर पहुंच सहस्त्र शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। वहीं राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता पवित्र श्रावण मास के शुभ उपलक्ष्य पर चतरा से इटखोरी माता भद्रकाली मंदिर स्थित सहस्त्र शिवलिंग पर पैदल जल चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं से मिलकर उन्हें पवित्र श्रावण मास की बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही देश प्रदेश में सुख शांति समृद्धि की कामना करने के साथ सभी को रवाना किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment