Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सड़क पर धान रोपाई कर ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति जताया कड विरोध

On: August 8, 2025 12:38 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। लावालौंग प्रखंड मुख्यालय से शुरू होने वाले लावालौंग-पांकी मुख्य सड़क वन विभाग की लापरवाही के कारण और भी बद से बदतर हो गई है। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों एवं राहगीरों नें मुख्य सड़क पर ही धान की रोपाई कर दी। वहीं कर्बला के समीप कीचड़ में तब्दील सड़क पर ही सैकड़ो ग्रामीणों नें धरना दे दिया। आक्रोशित जागेश्वर महतो एवं सुबोध कुमार ने कहा कि वन विभाग एवं इसके वरीय पदाधिकारियों के रवैये के कारण लावालौंग में सैकड़ो विकास कार्य बाधित हैं। अगर वन विभाग के पदाधिकारियों को लगता है कि लावालौंग के जंगल में जंगली जीव बचे हैं तो उनका वे सर्वे कराएं और पूर्ण रूप से लावालौंग को पर्यटन के रूप में तब्दील करें। और अगर कहीं जंगली जीवों का नामो निशान तक नहीं है तो फिर विकास कार्यों में बाधक बनना बंद करें। इधर रिमी मुखिया पुत्र विकास कुमार ने भी मोरम की जगह मिट्टी डालकर सड़क की स्थिति और भी जर्जर बनाने को लेकर वन विभाग के रेंजर को खरी खोटी सुनाई। ग्रामीणों ने कहा कि हम जंगली पशु नहीं बल्कि इंसान हैं। हमें भी मूलभूत सुविधाएं चाहिए। धरना की सूचना पाकर बीडीओ विपिन कुमार भारती ने स्थल पर पहुंचकर पहले तो वन विभाग के कार्यशैली पर कड़ा रोष प्रकट किया। फिर लोगों को आश्वासन दिया कि कल इस कीचड़ में क्रशर चूर्ण या डस्ट भरवारा जाएगा। ताकि लोगों को परेशानी ना हो। उन्होंने बताया की 15 दिनों पूर्व ही हमने पथरीला मोरम भरवाने के लिए प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया था। जैसे ही वर्षा थमता भराई का काम शुरू होता। परंतु वन विभाग के द्वारा बिना कोई सूचना के मिट्टी भरकर सड़क को बर्बाद कर दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि आज तक नेता मंत्री सिर्फ हमें ठगने का कार्य करते आए हैं। उनके बड़े-बड़े वादे लावालौंग के लिए आज तक खोखले ही साबित हुए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा व नगर भ्रमण से भक्तिमय माहौल

लोटार डैम गहरीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, स्थल निरीक्षण कर बनी रणनीति

तीन वर्षों बाद बहाल हुई बिजली, लगा नया ट्रांसफार्मर

विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

‘बेस्ट शेफ ऑफ द ईयर’ बने विक्की साव; बोले- “खाना बनाने से ज्यादा परोसने का भाव महत्वपूर्ण”

Leave a Comment