गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत मंझगांवां पंचायत स्थित घटेरी नदी पर बने पुल का संपर्क पथ क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना की आशंका बन गई है। पुल निर्माण कार्य मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के हत ग्रामीण सड़क विभाग के तहत लगभग 3 करोड़ की लागत से की गई है। जिसका शिलान्यास झारखंड के तत्कालीन श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सांसद सुनील कुमार सिंह, विधायक किशुन कुमार दास द्वारा 5 सितंबर 2023 को किया गया था। जबकी पुल निर्माण कार्य पूर्ण होते ही इसका संपर्क पथ क्षतिग्रस्त होना शुरू हो गया। जिससे पथ से गुजरने वाले लोगों में हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पुल से सटे संपर्क पथ का आधा हिस्सा दब गया है। जिससे पुल से होकर गुजरने वाले लोग अचानक संपर्क पथ में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है। इस पथ से जमरी, बक्सपुरा, ब्रह्मपुर, मंझगांवां, तरी, घटेरी, कुबरी समेत अन्य गांव के लोग हजारीबाग आते जाते हैं। लोग इसी रास्ते से चतरा-हजारीबाग मुख्य सड़क के बांय मोड़ पहुंचते है। जिससे जमरी बक्सपुरा तथा कान्हाचट्टी क्षेत्र के लोगों को हजारीबाग जाने में सुविधा होती है। परंतु पुल के संपर्क पथ क्षतिग्रस्त होने से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहित है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से पुल के समीप संपर्क पथ मरम्मत कराने की मांग किया है।
---Advertisement---
और पढ़ें

राजेंद्र प्रसाद खत्री के स्वास्थ्य में सुधार के शुभ संकेत, रांची के राज अस्पताल में भर्ती; शुभचिंतकों ने जाना हाल

उपायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, जनवितरण प्रणाली दुकान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत कई योजनाओं का किया निरीक्षण*

गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज ने वर्ष 2025-26 के उत्कृष्ट प्लेसमेंट उपलब्धियों को साझा करते हुए सत्र 2026-27 में नामांकन प्रारंभ होने की घोषणा की

जंगल है तो मंगल है, श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस पर सिसई के जंगलों में पेड़ों को बांधा गया रक्षासूत्र!

















Total Users : 963329
Total views : 2723531