
महिलाओं का किया गया आधार कार्ड शुद्धिकरण
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में बुधवार को गांव की महिलाओं का आधार कार्ड शुद्धिकरण एवं मोबाइल नंबर लिंक करवाने को लेकर कैंप का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा आयोजित इस कैंप में दर्जनों महिलाएं आधार कार्ड शुद्धिकरण करवाने पहुंची। सेविकाओं ने बताया की आंगनबाड़ी में मिलने वाले राशन अब बायोमेट्रिक से लाभुकों को देना है। जिसके लिए शुद्धिकरण करवाया जा रहा है। मौके पर आंगनबाड़ी सेविका उषा देवी, कांति देवी, मीना कुमारी, रीता देवी, कांति सिन्हा, सुनैना कुमारी व आदि उपस्थित थी।
नोट फोटोः- कैंप में सेविका व अन्य
थाना दिवस में आए दो मामले, सीओ ने पंचायत स्तर पर निपटारा करने की कही बात
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर थाना परिसर में बुधवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जमीन संबंधी विवाद को निपटारा करने को लेकर पहरा व द्वारी से दो आवेदन प्राप्त हुए। थाना दिवस में उपस्थित अंचलाधिकारी अनंत सयनम विश्वकर्मा ने जमीन संबंधी आपसी बंटवारा को लेकर पहरा गांव से जगरनाथ साव बनाम खिरोधर साव तथा द्वारी गांव से रेखा देवी बनाम बिंदेश्वरी पासवान को पंचायत स्तर पर निष्पादन करने की बात कही है।






















Total Users : 810501
Total views : 2512845