कान्हाचट्टी(चतरा)। कान्हाचट्टी प्रखंड झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह वर्तमान केंद्रीय सदस्य समिति सदस्य सुरेश साहू मंगलवार को झारखंड निर्माता पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दशोम गुरु शिबु सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में आयेाजित अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री साहू कार्यक्रम में शामिल होकर दिशोम गुरु को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय समिति सदस्य ने कहा पार्टी के संस्थापक व संरक्षक हम लोग को छोड़कर नहीं गए हैं, बल्कि हम समस्त झारखंड वासियों का आज आवाज गुम हो गया है। जो झारखंड के वंचितों, शोषितो, आदिवासियों, मूल वासियों के शरीर में क्रांति के सांस फूकने का कार्य करते थे उनकी सांसे रुकने से झारखंड के आदिवासी शोषित वंचित पिछड़ों को भारी क्षति पहुंची है। आज समस्त झारखंडी अपने आप में शून्य महसूस कर रहे हैं।
झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष दिशोम गुरु के अंत्येष्टि में हुए शामिल

On: August 6, 2025 11:52 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 963297
Total views : 2723487