चतरा/हंटरगंज। हंटरगंज प्रखंड के पाण्डेयपुरा स्थित शिव मंदिर के बगल में श्रावण माह के शुभ अवसर पर सोमवार को शिव चर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रुप से कलाकारों को आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर शिव भक्तों ने शिव महिमा के बारे में लोगों को बताया और चर्चा की। कलाकारों के भजन, कीर्तन और संगीत से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। वक्ताओं ने कहा सभी के गुरु एकमात्र शिव हैं। शिव भक्ति और चर्चा करने से जीवन के सभी दुःख व कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि शिव शिष्य बनने से मनुष्य का जीवन सफल हो जाता है। महादेव सेना संघ के द्वारा आगंतुक श्रद्वालुओं के लिए महाप्रसाद भोग का भी आयोजन किया गया। शिव चर्चा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
भव्य शिव चर्चा का आयोजन, भारी संख्या में शामिल हुए भक्त, किया भजन-कीर्तन

On: August 5, 2025 1:37 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1171153
Total views : 3000569