विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन, शिक्षक को दी गई विदाई

News Scale Digital
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत सलगा गांव में संचालित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक बैजनाथ दांगी 31 जुलाई को सेवानिवृत होने पर समारोह आयोजित कर भावपूर्ण विदाई दी गई। सहायक अध्यापक श्री दांगी ने 2008 में बहाल हुए थे और सलगा विद्यालय में 2017 से योगदान दिए, तब से आज तक सेवा दे रहे थे। विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने श्री दांगी को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन कर अंग वस्त्र देकर शिक्षक को सम्मान पूर्वक विदाई दी। समारोह में गिद्धौर मुखिया निर्मला देवी, समाजसेवी महादेव दांगी, प्रधानाध्यापक अशोक कुमार दांगी, सहायक शिक्षक पंकज राणा, दीपेश्वर यादव, विवेकानंद तिवारी, विजय दांगी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गायत्री देवी, संयोजीका रेखा देवी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *