Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विभिन्न क्षेत्रों से स्थानिय देवी मंदिरों व शिवालयों में माथा टेक कांवरियों का जत्था बाबा नगरी रवाना

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

देवी स्थान भगवती मंदिर में माथा टेक बाब नगरी के लिए रवान हुए कांवरिया

पत्थलगड़ा/इटखोरी(चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड के विभिन्न गांवों से कांवरियों का जत्था रविवार को बाबा भोले नाथ की नगरी देवघर के लिए रवाना हुआ। कांवरियों का जत्थें में शामिल कांवरियों ने प्रखंड के प्रसिद्ध देवी स्थन मां भगवती मंदिर में पूजा-अर्चना कर यात्रा प्रारंभ किया। इस दौरान बोल-बम, हर-हर महादेव के नारे के गुंज से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। प्रखंड मुख्यालय से लगभग आधा दर्जन से अधिक वाहनों से कांवरियों का जत्था पत्थलगड़ा से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुवा। देवी स्थान जत्थे के रवानगी के दौरान भाजपा नेता अंबिका यादव, पत्रकार अरविंद ठाकुर, पत्रकार श्रीकांत राणा, प्रमोद कुशवाहा, विनय दांगी, बिहारी अग्रवाल आदि उपस्थित थे। वहीं जत्थे में सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, मुकेश दांगी, आशीष कुमार, शंकर दांगी, रणबीर तिवारी, लेखराज टाइगर, बीरबल दांगी, मनोज दांगी, दिलीप ठाकुर समेत कई महिलाएं व बच्चे शामिल हैं।

पितीज और गुल्ली से कांवरियों का जत्था देवघर रवाना

इटखोरी (चतरा)। सावन की भक्ति और आस्था से सराबोर माहौल के बीच इटखोरी प्रखंड अंतर्गत पितीज और गुल्ली गांव से दर्जनों कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रविवार को रवाना हुआ। हर-हर महादेव और बोल बम के नारों से गूंजते माहौल में कांवरियों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ पावन यात्रा प्रारंभ किया। यात्रा से पूर्व सभी कांवरियों ने इटखोरी स्थित प्राचीन माता भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। कांवरियों ने बताया कि रविवार देर रात तक सुल्तानगंज पहुंच जाएंगे। सोमवार सुबह सभी सुल्तानगंज स्थित पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा से सोमवारी जल भरेंगे और पदयात्रा प्रारंभ कर करीब 105 किलोमीटर लंबी दूरी तय करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर पहुंचेंगे और शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे। यह यात्रा कांवरियों के लिए सिर्फ धार्मिक कर्तव्य ही नहीं, बल्कि भक्ति, अनुशासन और सामूहिक सौहार्द्र की मिसाल भी होती है। इस पावन यात्रा में प्रमुख रूप से अजय केशरी, किसुन प्रजापति, मंटू केशरी, विनोद केशरी, बिरजू केशरी, पप्पू केशरी आदि शामिल हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment