डिग्री महाविद्यालय का समारोहपूर्वक मनाया गया 10 वां स्थापना दिवस

News Scale Digital
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सिमरिया (चतरा)। सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय स्थित डिग्री महाविद्यालय प्रांगण में शनिवार को महाविद्यालय का 10 वां स्थापना दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मंच संचालन प्रो. नुरूल्लाह ने किया। समारोह में सचिव अखिलेश कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी राज को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। वहीं अन्य सदस्यों ने भी मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट किया। इसके बाद मुख्य अतिथि, महाविद्यालय पदाधिकारीगण ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की। छात्रा सोनिया कुमारी, पुनम कुमारी, सुमन कुमारी एवं सोनी कुमारी के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य अमिताभ कुमार सिन्हा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। सचिव अखिलेश कुमार सिंह, प्रमुख रोहन साव, पश्चिमी जिला परिषद देवनंदन साहु, मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। एसडीओ श्री राज ने महाविद्यालय को हर सम्भ मदद करने का आश्वासन दिया। वहीं अमन कुमार ने संगीत प्रस्तुत किया अन्य छात्र छात्राओं ने भी एक से बढ़कर एक नृत्य-संगीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कुछ शिक्षको ने भी मधुर संगीत बिखेरे। अंत में सदस्य भरत महतो ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के आलोक रंजन, सुधिर सिंह सहित अन्य सदस्य, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *