प्रतापपुर (चतरा)। बजरंग वाहिनी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज सिंह के निर्देश पर राहुल कुमार को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार चौधरी द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया है, जिसमें उल्लेख है कि राहुल कुमार के नेतृत्व में संगठन झारखंड में और अधिक मजबूती से कार्य करेगा एवं अपने विस्तार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। बताते चले की राहुल कुमार, पिता शम्भू साहू ग्राम प्रतापपुर, जिला चतरा (झारखंड) निवासी हैं। वे लंबे समय से राष्ट्रहित, सामाजिक सरोकारों एवं संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व बजरंग वाहिनी द्वारा सौंपा गया है। नियुक्ति पत्र की प्रति मुख्यमंत्री कार्यालय रांची एवं डीजीपी कार्यालय रांची को भी प्रेषित की गई है। वहीं राहुल कुमार को उपरोक्त जिम्मेवारी मिलने पर संगठन से जुड़े लोगों ने बधाई दी है।