इटखोरी(चतरा)। जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मलकपुर पंचायत भवन में शुक्रवार को सीएससी संचालक का शव फंदे से झूलता मिला। युवक शैलेन्द्र सिंह पंचायत भवन के एक कमरे में सीएससी का संचालन करता था। संध्या इस घटना की जानकारी गांव के एक युवक को मिली तब जाकर लोगों ने इसकी सूचना इटखोरी थाना प्रभारी को दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल करने के साथ अगे की कार्रवाई प्रारंभ की। मृतक लोड़म पकरिया निवासी कपिलदेव सिंह का 45 वर्षीय पुत्र शैलेन्द्र सिंह है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि युवक बहुत ही व्यवहारिक था। वहीं शैलेन्द्र की मौत की खबर सुनते ही पूरे प्रखंड में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रो के बुरा हाल है।