
भुक्तभोगी का जर्जर खपरैल मकान
टंडवा (चतरा): पक्का मकान हर गरीब का पहला सपना होता है जिसे साकार करने लिये वैसे तो सरकार विभिन्न योजनाऐं चला रही है। फिर भी ऐसे आरोप लगते रहे हैं कि अबुआ में बबुआ का जमकर राज चलता है। ऐसे हीं एक ताजा उदाहरण टंडवा प्रखंड क्षेत्र के कबरा पंचायत अंतर्गत सिसई का रहने वाला लकवाग्रस्त युगेश्वर भुईयां की है जिसकी कुछ दिनों पहले आकस्मिक मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुवे पंसस शशि बाला देवी ने बताया कि वरीयता सूची में शामिल उसकी पत्नी ऐतवरिया देवी के नाम से आवास आवंटित होने का वो सपना संजोए हीं इस दुनिया छोड़कर चला गया।जबकि मानसून की हुई पहली भारी बारिश के दौरान उसका जर्जर मकान दशकर्मा के दिन हीं काफ़ी हिस्सा गिर गया। पंचायत समिति सदस्या शशि बाला द्वारा प्रखंड प्रशासन से समुचित संज्ञान लेने की आग्रह की गई है।























Total Users : 1016258
Total views : 2794560