Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष आशीष बने पत्थलगड़ा सांसद प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

On: June 24, 2025 11:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पत्थलगड़ा(चतरा)। हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष आशीष दांगी को पत्थलगड़ा प्रखंड का सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत समारोह आयोजित किया गया। प्रखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल माता भगवती मंदिर में आयोजित स्वागत समारोह की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सतीश दांगी व संचालन महामंत्री विरोचन गिरी ने किया। इसके पूर्व नव मनोनीत सांसद प्रतिनिधि श्री दांगी ने माता भगवती की भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद समारोह में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने नवमनोनित सांसद प्रतिनिधि श्री दांगी का माला पहनाकर स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष समेत अन्य ने कहा कि श्री दांगी पिछले 20 वर्षों से विहिप, बजरंग दल, हिन्दू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष पद को संभाल चुके हैं, इनके सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता तीर्थनाथ दांगी, जिला मंत्री सुनीता देवी, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद ठाकुर, उपाध्यक्ष कुसुमलता कुशवाहा, भाजयुमो जिला मंत्री मनीष सिंह, पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य कृष्णा साव, त्रिलोकी राणा, हरीश दांगी, राजेंद्र प्रजापति, सुमेर सिंह, जितनारायण दांगी, भुनेश्वर प्रसाद, महावीर प्रसाद, ब्रजेश सिंह, राजेश यादव, राजूरंजन तिवारी, सुमन यादव, आशीष कुमार समेत कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, 20.5 किलो अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की मॉक ड्रिल, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उग्रवाद के नाम पर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस के लिए चुनौती

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

श्रद्धा और उल्लास के साथ सरस्वती पूजा, शिक्षण संस्थानों में भक्तिमय माहौल

सरस्वती पूजा को लेकर सिमरिया व पत्थलगड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च

हर्षाेल्लास के साथ हुई सरस्वती पूजा, सीओ व थाना प्रभारी ने किया पंडालों का निरीक्षण

बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

जिप उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत, पूजा पंडालों का किया भ्रमण

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

जिला मुख्यालय समेत प्रखंडो में श्रद्धा के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा

जिले में सरस्वती पूजा धूमधाम से आयोजित

Leave a Comment