चतरा/कान्हाचट्टी/गिद्धौर। भाजपा कार्यक्रताओं द्वारा मंगलवार को प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश पर जिले के गिद्धौर, इटखोरी, मयूरहंड, कान्हाचट्टी, कुंदा, टंडवा आदि प्रखंड़ों में राज्य सरकार के विरोध में आक्रोश पदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुंदा प्रखंड में पार्टी के मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर भोक्ता के नेतृत्व में प्रखंड स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार के नेतृत्व में जनाक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया। मुख्य चौक से प्रखंड सह अंचल कार्यालय भ्रष्ट शासन हटाओ, झारखंड बचाओ आदि नारेबाजी करते हुए पहुंचे। वहीं कान्हाचट्टी प्रखंड में प्रभारी सह जिला महामंत्री डॉक्टर मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में जनाक्रोश रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, महामंत्री शंकर दयाल सिंह, सतीश सिंह, सच्चिदानंद सिंह, प्रदेश किसान मोर्चा कार्य समिति सदस्य शशिकांत तिवारी, प्रमोद तिवारी, तुलसी साहू, यमुना साहू, राजू दुबे, अवधेश सिंह, राजू मालवीय, बैजनाथ सिंह भोक्ता, त्रिलोकी दांगी, अरुण दांगी, शंभू पासवान, बबलू पांडेय, विकास पांडेय, विजय सिंह, अशोक यादव, ओम प्रकाश यादव, अरुण सिंह खरवार समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।