Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

माता भद्रकाली मंदिर के लेखापाल रामप्रवेश सिंह के निधन पर शोक, 43 वर्षाे तक की माता की सेवा

On: June 15, 2025 12:49 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

इटखोरी(चतरा)। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थली इटखोरी स्थित माता भद्रकाली मंदिर कार्यालय में लेखापाल के रूप में योगदान देने वाले 75 वर्षीय प्रो. रामप्रवेश सिंह का निधन बीते रात हो गया। वे बीते कई माह से लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। जयप्रकाश नगर स्थित अपने आवास में उन्होंने अंतिम सांस ली। स्व. सिंह वर्ष 1982 तक जेजे कॉलेज, झुमरीतिलैया में सेवा देने के बाद वर्ष 1983 में भद्रकाली मंदिर में महायज्ञ को लेकर जेजे कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य डॉ. गणेश नारायण सिंह के निर्देश पर भद्रकाली मंदिर कार्यालय में उन्हें बतौर लेखापाल नियुक्त किया गया। उसके बाद दिवंगत ने निष्ठाभाव व शालीनता पूर्वक अपना कार्यकाल पूरा किया। अग्नि संस्कार मुहाने शमशान घाट पर शनिवार को किया गया। मृतक अपने पीछे पुत्र राकेश कुमार सिंह व पुत्री रेणुका सिंह समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। मंदिर प्रबंधन के सदस्य रतन शर्मा ने कहा कि इन्होंने निष्ठाभाव से 43 वर्षाे तक माता की सेवा की। इनके निधन पर भद्रकाली मंदिर के कर्मी, दुकानदार व पुरोहितों में शोक व्याप्त है। सभी ने दिवगंत आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

नशा मुक्ति केंद्र के संचालक की आकस्मिक मौत, सफर के दौरान बिगड़ी थी तबीयत!

कुदरत का कहर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, फसलें बर्बाद; रसोई का बजट बिगड़ा!

15 मई को मनेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस, DDC ने दिए 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने के निर्देश!

जनगणना 2026 को लेकर डीसी की बड़ी अपील, 15 मई तक घर बैठे ऑनलाइन करें स्वगणना (Self Enumeration)!

87 वर्षीय आंदोलनकारी लक्ष्मी कांत की अनिश्चितकालीन हड़ताल एक महीने के लिए स्थगित; SDO के आश्वासन पर बनी सहमति!

BJP की बड़ी संगठनात्मक बैठक: बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत होगा संगठन, जन-जन तक पहुंचेंगे PM मोदी के कार्य!

मवेशी चोर गिरोह का भंडाफोड़: ग्रामीणों की सूझबूझ से रंगेहाथ धराए 2 चोर, 2 भैंसे (काड़ा) बरामद!

शेल्टर होम से 10 बच्चे फरार: खिड़की की ग्रिल तोड़कर सुरक्षा को दिया चकमा; पुलिस महकमे में हड़कंप, SSP ने बनाई स्पेशल टीम!

Leave a Comment