कान्हाचट्टी(चतरा)। कान्हाचट्टी प्रखंड के खापलंबानी में मोटरसाइकिल एक्सीडेंट में घायल हुए दो युवकों को राजपुर मुखिया छोटू सिंह ने बाइक से कान्हाचट्टी स्वास्थ्य उप केंद्र पहुंचाकर जान बचाई। घायलों की पहचान बाराबागी गांव निवासी दीपक सिंह के पुत्र विशाल कुमार सिंह और केवाल गांव निवासी सन्दीप कुमार सिंह पिता स्व शिवनारायण सिंह के रूप में हुई है। मुखिया श्री सिंह ने घायलों को समय पर इलाज के लिए पहुंचाकर उनकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों ने मुखिया के इस मानवीय कार्य की सराहना की है। कान्हाचट्टी स्वास्थ्य उप केंद्र में घायलों को प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज हेतु चतरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहीं मुखिया के इस समाजीक नेक कार्य की प्रखंड में जमकर प्रशंसा हो रही है।