हम और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई बाबा साहेब की जयंती

newsscale
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

चतरा। सोमवार को शहर के पोस्ट ऑफिस चौक के पास बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की धूमधाम से जयंती मनाई गई। इस दौरान हम और भाजपा कार्यकर्ताओ ने बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिसमें हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के चतरा जिलाध्यक्ष मनोज भुइयां, जिला युवा अध्यक्ष शिवकुमार भारती, महामंत्री सुरेश भुइयां, नंदलाल प्रभाकर एवं भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान हम के जिलाध्यक्ष ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर मानव नहीं महामानव थे और 32 डिग्रीयां एवं 9 भाषा के जानकार थे। डॉ. बाबा साहब ने समाज में फैली अनेकों कुरुतियों को मिटाकर भारत में समांता, स्वतंत्रता, संप्रभुता के साथ भारत के संविधान लिखे, जो आज पूरे भारत के सरकारी गैर सरकारी संस्थानो में लागू होता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *