Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

पीडीएस डीलरो को 25 अप्रैल तक हर हाल में कार्डधारियों का ई-केवाईसी करने का निर्देश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज(चतरा)। हंटरगंज प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी अर्जुन कुमार प्रसाद ने रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित अपने आवास में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सभी राशन कार्डधारियों को बिना ई-केवाईसी के अब राशन कार्ड से नाम स्वतः हट जाएगा। ऐसे में प्रखंड के सभी राशनकार्ड धारियों से अपील है कि यदि कोई भी ऐसे राशन कार्डधारियों ने अपना ई-केवाईसी नहीं करवा पाए हैं तो वे 25 अप्रैल तक अपना-अपना ई-केवाईसी करवा लें। यदि कोई दूसरे राज्य या दूसरे जिला में काम करने गए हैं तो उनलोगों से भी अपील हैं कि इस दौरान नजदीकी राशन डीलर के पास जाकर ई-केवाईसी करवा लें। इस दौरान जो भी राशनकार्डधारी ई-केवाईसी नहीं कराएंगे, उनका नाम राशन कार्ड से 30 अप्रैल के बाद हटा दिया जाएगा। वही उन्होंने प्रखण्ड के सभी राशन डीलरो को निर्देश दिए हैं कि डीलर घर-घर जाकर ई-केवाईसी कराएंगे और 25 अप्रैल तक ई-केवाईसी शत प्रतिशत पूर्ण करें। भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार 30 अप्रैल के बाद अवधि का विस्तार नहीं किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment