Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

गैरेज से ट्रैक्टर की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर थाना अंतर्गत बरियातु गांव निवासी पवन विश्वकर्मा के घर के समीप गेराज में खड़े ट्रैक्टर को अज्ञात चोरों ने बीते देर रात चोरी कर लीया है। इसकी जानकारी पवन विश्वकर्मा को तब हुई जब वे रात के दो बजे गेराज में काम करने के लिए पहुंचा। बताया कि गेराज में खड़े ट्रैक्टर में वेल्डिंग का सेटअप लगा था। जिसे चालू करने गया तो ट्रैक्टर नहीं देखा और ट्रैक्टर की खोज बिन करने के साथ पीतीज में सीसीटीवी कैमरा में ट्रैक्टर ले जाते चोर दिखाई दिया। साथ ही ट्रैक्टर का वेल्डिंग सेटअप जमुआ जंगल में फेंका मिला। चोरी को ले अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाना में आवेदन दिया गया है। जिसमें बताया गया है कि बारियातु गांव निवासी भेखो यादव का पुत्र मनोज कुमार यादव चतरा दक्षिणी वन प्रमंडल से दिनांक 31 जनवरी 2022 को नीलामी से महेंद्रा ट्रैक्टर लिया था।मालूम हो कि थाना क्षेत्र में कई चोरी की घटना अबतक हो चुकी है। परंतु पुलिस एक घटना में संलिप्त चोरों को नहीं पकड़ा सकी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment