चतरा/प्रतापपुर। उपयुक्त रमेश घोलप ने मंगलवार को प्रतापपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उपयुक्त ने आवास योजना, पंचायत के विकास कार्यों, मनरेगा के कार्यों की जानकारी लेने के बाद अन्य जरूरी अभिलेख की जांच की। वहीं, जनकल्याणकारी योजना को सुचारू रूप से संचालित करने व सभी पात्र लाभुकों को योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने कहा की प्रखंड और अंचलकर्मी अपने-अपने कार्यों में लापरवाही नहीं बरतें. लापरवाही पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगीस क्षेत्र के लोगों का कार्य समय पर हो इसका निर्देश दिया. इतना ही नहीं प्रखंड परिसर में पानी, बिजली, शौचालय एवं साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालय का भ्रमण कर भूमि हस्तांतरण, अवैध जमाबंदी, म्यूटेशन, आगत-निर्गत पंजी, नीलाम पत्रवाद, लगान निर्धारण के मामले, जिला से आए पत्रों के कंप्लायंस, कैशबुक, आवंटन पंजी एवं भूमि से संबंधित अन्य मामलों की जांच की साथ ही प्रखंड कार्यालय में आकस्मिक अवकाश पंजी, आगत निर्गत पंजी, सूचना अधिकार पंजी, अंकेक्षण पंजी, वाहन लॉग बुक, जनशिकायत पंजी, पेंशन पंजी, सर्विस बुक,सैरात पंजी एवं बंदोबस्त पंजी की अद्यतन स्थिति आदि की जांच उपायुक्त ने की। उपायुक्त कार्यालय से आए पत्रों के कंप्लायंस की जानकारी भी ली गई। कार्यालय में निरीक्षण के दौरान जिला व सभी संबंधित प्रखंड और अंचल स्तर के अधिकारियों के उपस्थिति में उपायुक्त ने जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याएं सुनी। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार यथाशीघ्र मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया। कहा योजनाओं को लेकर जो शिकायत प्राप्त हुई है उसके सत्यता की जांच की जाएगी और इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके ऊपर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने जिले के वरीय अधिकारियों व प्रखण्ड स्तरीय अधिकारियों के साथ एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय का भी निरीक्षण किया।
उपायुक्त पहुंचे प्रतापपुर, प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, कहा योजनाओं को लेकर प्राप्त शिकायत के सत्यता की होगी जांच, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई
By newsscale
On: April 8, 2025 11:03 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now


















Total Users : 1230608
Total views : 3081951