कुंदा(चतरा)। जिले के कुंदा प्रखंड अंतर्गत दर्जनों गांवों के सैकड़ों कार्डधारी ऐसे हैं जिनको राशन प्राप्त करने के लिए इस आधुनिक युग में भी पहाड़ों पर जाकर अंगूठा लगना पड़ता है। इसका मुख्य कारण क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या का होना है। स्थित ऐसी है कि यहां के लोगों को राशन लेने के कभी-कभी पुरे दिन इंतजार करना पड़ता है या फिर पहाड़ों पर जा कर नेटवर्क ढूंढ कर अंगूठा लगाना पड़ता है, तब जा कर वे अपने परिवार के लिए राशन प्राप्त कर पाते हैं। बीएसएनएल टावर लगने के बाद भी यह समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। क्योंकी बीएसएनएल टावर सिर्फ शोभा की वस्तु बनी हुई है। जिससे लोगों को अपने दैनिक कार्यों के लिए बहुत परेशानी होती है। हलांकि सरकारी स्तर पर इस समस्या के समाधान के लिए अभी तक कोई विशेष पहल नहीं की गई है, जिससे लोगों की परेशानी यथावत बनी हुई है। ग्रामीण कहते है की कभी विषम परिस्थितियों में बात करने के लिए मोबाईल नेटवर्क ढूढ़ते ढूढ़ते घंटो बीत जाता हैं और ऐसे में कोई अनहोनी घटना भी घट जाती हैं। ग्रामीण लगातार प्रभावित क्षेत्र में मोबाईल टावर लगाने व चालू करने की गुहार लगाते आ रहे हैं। लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं हो सका है। वही अन्य कई तरह के डिजिटल कार्यों को भी करने में परेशानी उत्पन्न होती है।
आधुनिक युग में भी राशन लेने के लिए पहाड़ों पर जाकर अंगूठा लगाते हैं कार्डधारी
By newsscale
On: April 4, 2025 9:34 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now















Total Users : 1231099
Total views : 3082604