Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

कौलेश्वरी में होने वाला महोत्सव स्थगित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज(चतरा)। हंटरगंज प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को कौलेश्वरी विकास प्रबंधन समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता समिति के पदेन अध्यक्ष सह एसडीओ  जहुर आलम ने किया। बैठक में कौलेश्वरी मेला को लेकर विचार विमर्श किया गया। वहीं एसडीओ ने महोत्सव को लेकर सरकार की ओर से कोई सहायता नही मिलने के कारन महोत्सव में अड़चन की बता कही तथा महोत्सव का दर्जा नही देने की बात बताई गई। हलांकि महोत्सव का दर्जा नहीं मिलने के कारण लोगों में नाराजगी दिखी। जिस पर कार्यक्रम कराने को लेकर एसडीओ से सहमति के लिए सदस्यों ने आग्रह किया। उपस्थित लोगों ने जिरामनी नर्सिंग स्कूल के समीप दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम की बात कही। बताया गया कि कार्यक्रम 4 एवं 5 अप्रैल को होगी। बैठक में एसडीओ के अलावे एसडीपीओ संदीप सुमन, जिप अध्यक्ष ममता कुमारी, प्रमुख ममता कुमारी, सीओ अरुण कुमार मुंडा, बीडीओ निखिल गौरव कमान कछ्यप, वन क्षेत्र पदाधिकारी सूर्यभूषण कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर वेद प्रकाश, एसआई नीतीश कुमार, पुरुषोत्तम अग्निहोत्री, अरुण कुमार चौरसिया, कमलेश कुमार यादव, मुखिया अशोक कुमार यादव, नरेश प्रसाद यादव, मदन चौधरी, कौशलेंद्र सिंह, अरमेंद्र कुमार केशरी, जयहिंद पासवान, पूर्व चेयरमैन अनिरुद्ध प्रसाद सिंह, बिट्टू सिंह, राजकुमार सिंह, बिरेंद्र तिवारी, अशरफी सिंह आदि मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment