Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-फितर की नमाज, गले मिल कर एक दूसरे को दी मुबारकबाद, देश में अमन चैन की मांगी दुवाएं

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा/टंडवा/पत्थलगड़ा। सोमवार को जिले भर में ईद-उल-फितर का पावन पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। रमजान के रोजे के बाद ईद की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ईद को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थ। टंडवा प्रखंड में मुश्लिम समुदाय के लोगों ने सोमवार सुबह ईद की नमाज अदा किया। वहीं प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी सौहार्दपूर्ण माहोल में ईद का महापर्व संपन्न हुवा। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रखंड समेत पुरे देश के लिए अमन शांति की दुवा मांगी। वहीं मुख्य बाजारों में दूध सेवईयां, इत्र, टोपी, सुरमा आदि की खरीदारी में भी लोग जुटे थे। वहीं नमाज के बाद पंचायत को प्रतिनिधित्व करने वाले समाजसेवी भी अपने-अपने पंचायत के मस्जिदों के समीप पहुंच ईद की खुशियों में चार चांद लगाए और सेवइयां खाकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। जबकी नमाज के पश्चात कामता के समाजसेवी शुभान अंसारी ने लोगों को ईद के अवसर पर अपने यहां आमंत्रित किया था। मौक़े पर जिला परिषद सदस्य सुभाष यादव, मुखिया विश्वजीत उरांव, पंसस विकाश पाण्डेय, सदर हाजी इदरीश अंसारी, सेक्रेटरी इजाजुल अंसारी, सनाल्लाह अंसारी, मंजूर अंसारी, सेराज अंसारी, सैदुल अंसारी, शाहबान अंसारी, क़ुतुब अंसारी, हातिम वाहिद, मिस्टर आदि शामिल थे। वहीं गिद्धौर, पत्थलगड़ा, सिमरिया, इटखोरी, प्रतापपुर आदि प्रखंडों में भी अकीदत के साथ मुश्लिम धर्मावलंबियों ने ईद की नमाज अदा की। जबकी गिद्धौर में ईद उल फितर पर्व को शांति पूर्ण मनाने को लेकर बीडीओ राहुल देव, सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा, थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता क्षेत्र भ्रमण कर व्यवस्था जायजा लेते रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हुरनाली गांव में मेगालिथिक साइट का पुरातात्त्विक निरीक्षण, प्राचीन इतिहास के खुलेंगे नए आयाम

*अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर गुमला में किसान गोष्ठी सह किसान वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम आयोजित, 24 उत्कृष्ट महिला किसान सम्मानित*

*गुमला में टमाटर की खेती को मिलेगी नई ताकत: उद्यान विभाग और प्रदान के बीच एमओयू* *पायलट प्रोजेक्ट के तहत घाघरा और बसिया के 100 किसान परिवारों में होगी ग्राफ्टेड टमाटर की खेती*

मनरेगा का सामाजिक अंकेक्षण संपन्न: सड़क, डोभा, कुआं और पौधरोपण की योजनाओं के दस्तावेजों की जांच

केवला चैंपियन लीग फुटबॉल टूर्नामेंट पर केवला का कब्जा, उमाशंकर अकेला ने विजेता टीम को किया सम्मानित

देसी कट्टा लहराने का वीडियो वायरल

Leave a Comment