Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बाल श्रमिक विमुक्ति को चलाया गया छापेमारी अभियान, दो बालश्रमीक कराए गए मुक्त, नियोजकों पर एफआईआर

On: April 25, 2023 7:44 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

न्यूज स्केल संवाददाता
हजारीबाग/चौपारणः मंगलवार को हजारीबाग जिले के बरही एवं चौपारण प्रखंड में हाइवे के किनारे दर्जनों होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर श्रम अधीक्षक अनिल कुमार रंजन के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। चलाए गए अभियान में 2 बाल श्रमिक को अलग-अलग ढ़ाबा से मुक्त कराया गया। न्यू हरियाणा पंजाब होटल नियोजक विजय साव के यहा से एक को विमुक्त कराया गया। जबकि दूसरे बाल श्रमिक को हंगरीला रेस्टोरेंट नियोजक सतीश कुमार सिन्हा, बैहरा आश्रम चौपारण के यहां से मुक्त कराया गया। दोनों बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति हजारीबाग को सौंपा गया है। वहीं दोनों नियोजको के विरूद्ध चौपारण थाना में बाल श्रम अधिनियम 1986 की धारा 3(1) के उल्लंघन का मामला दर्ज करने के लिए श्रम अधीक्षक द्वारा कारवाई किया गया है। साथ ही दोनों नियोजकों से 20-20 हजार रूपये आर्थिक दण्ड वसूल कर बाल श्रमिक पुनर्वास सह कल्याण कोष में जमा कराया गया है। श्रम अधीक्षक ने कहा की बाल श्रम के विरुद्ध अभियान जिले में निरंतर जारी रहेगा। बालश्रम करवाना समाजिक एवं कानून अपराध है, इसमें 6 माह से 2 वर्ष तक जेल हो सकती है। बाल श्रम के विरूद्ध चलाए गए अभियान में श्रम अधीक्षक के अलावा बाल कल्याण समिति के मुन्ना पाण्डेय, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी संजय प्रसाद तथा चौपारण थाना के अवर निरीक्षक आकाश कुमार शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् ने मनाया होली मिलन समारोह, फाग गीतों और गुलाल से सराबोर हुआ माहौल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: भारत ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 256 रनों का विशाल लक्ष्य

पुलिस–अपराधियों के बीच मुठभेड़, प्रिंस खान गिरोह का शूटर घायल, एएसआई को लगी गोली

श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह को लेकर भव्य कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

सांसद ने सरना स्थल में चबूतरा निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य का किया उद्घाटन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोहरदगा में जल महोत्सव पखवाड़ा का जिला स्तरीय शुभारंभ, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कूडू में जेएसएलपीएस के तहत भव्य कार्यक्रम, 250 से अधिक दिदियों ने लिया भाग

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं के योगदान और नेतृत्व क्षमता को किया गया सम्मानित

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में नया नेतृत्व चर्चा में, चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की उठाई मांग

घर बुलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

अस्पताल में नवजात बेचने की साजिश का खुलासा, 8 माह की गर्भवती नाबालिग का जबरन ऑपरेशन, अस्पताल संचालक समेत तीन गिरफ्तार

बिना ओटीपी और लिंक के खाते से उड़ गए 29,100 रुपये, साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज, महिला ने थाना में की शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच

Leave a Comment