
गिद्धौर(चतरा)। कान्यकुब्ज ज्योतिषी ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा गिद्धौर प्रखंड में होली मिलन समारोह का आयोजन 9 मार्च को किया जाएगा। जिसकी सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। कार्यक्रम मुख्यालय स्थित बटेश्वर शिव मंदिर प्रांगण में किया जाएगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अमरेश गणक के साथ प्रदेश के अन्य पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष संजय पांडेय एवं तमाम पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रखंड से अधिक से अधिक ब्राह्मण इस होली मिलन समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे। उपरोक्त जानकारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यदुनंदन पांडेय ने दी।