शिक्षा और युवाओं को रोजगार के साथ महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी झारखंड सरकार की अबुआ बजटः विकाश यादव

0
170

पत्थलगड़ा(चतरा)।  झारखंड सरकार के 2025-26 के बजट पर बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विकाश कुमार यादव ने कहा कि झारखंड सरकार की अबुआ बजट से शिक्षा व युवाओं के रोजगार सृजन के साथ आधी आबादी को सशक्त करेगा। झारखंड सरकार सभी वर्गाे को ध्यान में रखकर यह बजट लाई  है। जिसमें किसी व्यक्ति के अधिकारों का हनन नहीं हो। बजट से राज्य के विकास, वित्तीय प्रबंधन भी तैयार किया गया है। बजट में सभी वर्गाे के आम जनमानस की भागीदारी दी गई है, ताकि समाज के सभी वर्गाे को बजट का लाभ हो और लोगों को राहत मिलेगी। बजट में राज्य सरकार द्वारा प्रति व्यक्ति आय को बढ़ाने के लिए अलग प्रावधान की गई है। निचले वर्ग के लोगों के जीवन स्तर ऊंचा हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि गांवों के विकास से लेकर शहर का विकास का तक यह बजट बनाई गई है। इससे लोगो की बुनियादी सुविधाएं भी मिलेगी। किसानों के उनके खेत तक सिंचाई की सुविधा मिलेगी ताकि कृषि करने में परेशानी नहीं हो। स्वास्थय के क्षेत्रों में बजट का अलग से प्रावधान किया गया।