
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पेक्सा में पद स्थापित सहायक अध्यापक निरंजन भुईयां की मौत 20 फरवरी को इलाज के दौरान रांची रिम्स में हो गई थी। सहायक अध्यापक के असमय निधन पर शोकाकुल प्रखंड के सभी सहायक अध्यापकों ने दिंवगत अध्यापक निरंजन भुईयां के परिवार से मिलकर गुरुवार को सहयोग राशि के रूप में 41500 रुपये दिए। बताया गया कि दिवंगत सहायक अध्यापक अत्यंत गरीब थे और पेक्सा गांव के निवासी थे। सहयोग राशि उपलब्ध कराने में मुनेश्वर यादव, भीम यादव, राकेश कुमार, महेंद्र यादव, सोहन राणा, अमरेश कुमार, संदीप सिंह, राजेश नापित, रामदेव पासवान, संजय दागी, मजु राणा, सुरेंद्र तिवारी, गंगाधर राणा, मुना राणा, विजय दांगी, राम कुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष गिद्धौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।