Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पीयूसीएल की राज्य स्तरीय टीम पहुंची ककहिया, प्रभावितों से मिल जाना उनका हाल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कुंदा(चतरा)। पीयूसीएल (पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबट्रिज) संगठन की राज्य स्तरीय टीम ने सोमवार को कुंदा प्रखंड के ककहिया गांव पहुंच कर प्रभावित परिवारों से मिलकर वन विभाग के करवाई की विस्तृत जानकारी ली। टीम के लोगों ने बारी-बारी से प्रभावित लोगों के तोड़े गये आशियाना का निरीक्षण किया व प्रभावित परिवारों से भूिम से सम्बंधित दस्तावेज का अवलोकन किया। परिवारों ने पीयूसीएल के अधिकारियों को बताया कि हम ग्रामीण पूर्वजों से गांव में रहते आ रहे हैं और 1912 के सर्वे खतियान के तहत भूमि प्राप्त होने की बात ग्रामीणों ने बताया। वहीं ग्रामीणों ने यह भी बताया की वन विभाग ने तीन दिसंबर को बगैर नोटिस जारी किये अचानक बोल्डोजर से सभी नौ घरों को तो तोड़ दिया। जिससे पूरे परिवार के समक्ष रहने की समस्या हो गयी है और ठंढ के मौसम में तंबू में रात गुजार रहे हैं। सरकार व जिला प्रशासन 27 दिन बीतने के बाद भी हमलोगों की सुधि नहीं ली है। टीम ने काहा की पूरे मामले की रिपोर्ट अपने पीयूसीएल के अधिकारी व राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन को सौपेंगे और आप लोगों को न्याय दिलाकर रहेंगे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, युवा प्रदेश अध्यक्ष अभिनव कुमार श्रीवास्तव, जेएमएम के पांकी के पूर्व प्रत्याशी ईश्वरी यादव, राजद प्रदेश महासचिव अरुण कुमार यादव ने प्रभावित परिवारों से मिलकर समस्या को सुना साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर गांव की घटना से अवगत कराने की बात कही। मौके पर पीयूसीएल के प्रदेश महासचिव शशि सागर, राज्य कार्यकारणी सदस्य विशिष्ट तिवारी, पूर्व महासचिव अशोक झा आदि शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment