गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित लोटार डैम छठ घाट में पति के वियोग में सातगात्र नाहन कार्यक्रम के दौरान 90 वर्षीय कौलेश्वरी देवी की मौत सोमवार को हो गई। मृतका प्रखंड के पांडेय टोला के स्वर्गीय देवधारी महतो की 90 वर्षीय पत्नी कौलेश्वरी देवी थी। बताया गया कि स्वर्गीय देवधारी महतो 95 वर्ष की मौत बीते 24 दिसंबर को हो गई थी। हिंदू रीति रिवाज के तहत सोमवार को पति के सातगात्र नहान कार्यक्रम में घाट आई थी। जहां हाथ पैर धोने के क्रम में वृद्ध महिला की मौत हो गई। मौत की खबर सुन गांव में मातम पसर गया। जबकि परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि महिला अपने पति के शोक के कारण दम तोड़ दी। ग्रामीणों ने बताया कि महिला मृदुभाषी और मिलनसार थी, वे अपने घर से किसी को खाली हाथ लौटने नहीं देती थी। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
---Advertisement---



















Total Users : 1186694
Total views : 3021471