कुंदा(चतरा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के मार्गदर्शन में कुंदा प्रखंड के नवादा पंचायत में आउटरीच कार्यक्रम के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं को बाल विवाह, घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, सरकारी सहायता और विधिक सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। अधिकार मित्र किरण कुमारी ने महिलाओं को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, नागरिकों को मिलने वाली विधिक सेवाएं, दिव्यांग जनों को मिलने वाली विधिक सेवाएं और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
---Advertisement---



















Total Users : 1182029
Total views : 3015259