Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एसडीएम सन्नी राज ने जमीन संबंधित मामले में किया स्थल निरीक्षण, सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने का दिया निर्देश, सिंघम के रोल में दिखे आईएएस

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पथलगड़ा(चतरा)। शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सह आईएएस सन्नी राज  जमीन संबंधी माले को लेकर स्थालन निरीक्षण करने पहुंचे पत्थलगड़ा प्रखंड। इस दौरान श्री राज ने बताया कि जमीन संबंधित विवाद एसडीएम कोर्ट में चल रहा है। उक्त मामले के विवादीत स्थल गैरमजूरवा भूमि खाता नंबर 18, प्लॉट 740 पर रुदो सिंह और दोदी साव दोनों पक्षों द्वारा दावा किया जा रहा है। जिसका औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रखंड के बरवाडीह शास्त्री चौक पहुंचकर ग्रामीणों द्वारा रोड के किनारे सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से बिल्डिंग बनाकर किए गए अतिक्रमण का निरीक्षण करते हुए श्री राज ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नवाडीह-डमौल से लेकर सुभाष चौक व गांधी चौक पत्थलगड़ा एवं नोनगांव मोड तक रोड के किनारे लोगों द्वारा सरकारी जमीन का अतिक्रमण किया गया है। जिससे राहगीरों को दिक्कत होती है, रोड जाम लगता है और सड़क निर्माण में व्यवधान उत्पन हो रहा है। ऐसे में वैसे लोग स्वेच्छा से अतिक्रमण को छोड़ दे। दो दिनों का समय दिया गया है। आगे कहा कि समय का पालन नहीं किया गया तो प्रशासन की ओर से बुलडोजर चला कर अतिक्रमण हटाया जाएगा। साथ ही संबंधित को तोड़ने का खर्च देना होगा और साथ में कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं बरवाडीह निवासी रामलखन प्रजापति व गोविंद प्रजापति के ममाले में खाता 46 व प्लॉट 720 खतियानी जमीन का स्थल निरीक्षण करते हुए एसडीओ ने सीओ उदल राम को निर्देश दिया कि 1 जनवरी 2025 को स्थल पर दोनों पक्षों के साथ बैठक करें। बैठक मुखिया संदीप कुमार सुमन के अध्यक्षता में सीओ व थाना प्रभारी के संयुक्त निगरानी में किया जाएगा। जो पक्ष फैसला नहीं मानेंगे उनपर कानूनी कार्रवाई की निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बीडीओ कलिंदर साहू, मुखिया संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार सुमन उर्फ महेश दांगी, कर्मचारी दिनेश रविदास, सरकारी अमीन संदीप रजक आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment