Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अफीम विनष्टीकरण की कार्रवाई जारी, फुलवरिया जंगल में करीब सात एकड़ में लगे अफीम फसल को किया गया नष्ट

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कुंदा(चतरा)। डीजीपी व एसपी विकास कुमार पांडेय के निर्देष पर जिले में लगातार अवैध अफीम खेती के विनष्टीकरण पुलिस व वन विभाग द्वारा संयुक्त रुप से किया जा रहा है। इसी क्रम में कुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया के कामत जंगल में लगभग सात एकड़ में अवैध रूप से लगे अफीम फसल को ट्रैक्टर की सहायता से अभियान चलाकर नष्ट किया गया। विनष्टीकरण अभियान थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी स्थिति में अफीम फसल नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने कहा है कि वैसे लोग जो अवैघ अफीम की खेती लगाएं है, उसे खुद से नष्ट करें अन्यथा पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत चिन्हीत कर कड़ी कार्रवाई करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि खेती में संलिप्त लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द चिन्हित किए गए लोगों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा की आगे भी लगातार वनिष्टीकरण अभियान की कार्रवाई जारी रहेगी। वनिष्टीकरण अभियान में पुलिस कर्मी के साथ कर्मी शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment