Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रखंड सह अंचल प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पत्थलगड़ा (चतरा)। शुक्रवार को पत्थलगड़ा प्रखंड सह अंचल प्रशासन की ओर से लोड़ीस्पीकर के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाकर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किए हुए लोगों से अतिक्रमण हटाने की अपील की गई। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नवाडीह-डमोल से लेकर सुभाष चौक व गांधी चौक पत्थलगड़ा एवं नोनगांव मोड़ तक रोड़ के किनारे जिन व्यक्ति के द्वारा सरकारी जमीन को आक्रमण किया गया है, वैसे लोग स्वेच्छा से अतिक्रमण को छोड़ दे। सीओ उदल राम ने बताया कि रास्ते के किनारे सरकारी जमीन पर कब्जा किए हैं, उन व्यक्तियों को दो दिनों का समय दिया गया है। समय का पालन करते हुए अतिक्रमण मुक्त करें। उन्होंने कहा है कि समय का पालन न किया गया तो, प्रशासन की ओर से बुलडोजर चला कर अतिक्रमण को हटा दिया जाएगा। साथ में अतिक्रमण हटाने में जो खर्चा आएगी उस राशि की वसूली की जाएगी। नहीं देने पर कानूनी कारवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment