कुंदा(चतरा)। कुंदा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नवादा के किसानों के बीच चना बीज का वितरण किया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग के बीटीएम शेखर कुमार महतो ने किसानों को चना बीज के महत्व और इसकी खेती के तरीकों के बारे में जानकारी दी। जिससे वे अपने खेतों में चना की खेती कर सकें। बीटीएम ने किसानों को चना बीज की गुणवत्ता और इसके उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मौके पर कई बिरहोर किसानों को भी चना बीज दिया गया। इस अवसर पर कृषक मित्र संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव, मुखिया भरत यादव समेत किसान उपस्थित थे।
---Advertisement---



















Total Users : 1183150
Total views : 3016740