Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रिशव राज ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

इटखोरी(चतरा)। इटखोरी प्रखंड निवासी सीमेंट व्यवसाई ब्रजेश कुमार सिंह के पुत्र रिशव राज ने सीए की फाइनल परीक्षा में क्वालीफाई कर जिले का नाम रोशन किया है। वो मंधनिया निवासी रामरक्षा सिंह और सेवानिवृत शिक्षक मीरा देवी के पोते हैं। उसने पहली बार में ही चार्टर्ड अकाउंटेंट का फाइनल परीक्षा में सफलता हासिल किया है। रिशव राज का रिजल्ट गुरूवार को जारी किया गया। जिसमें रिशव ने 600 में से 349 अंक प्राप्त कर पहले प्रयास में ही परीक्षा में उत्तीर्ण हो क्वालीफाई कर जिले के साथ-साथ अपने परिजनों का नाम रौशन किया है। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा मुनअम पब्लिक स्कूल से प्राप्त करने के बाद सेंट जेवियर्स स्कूल हजारीबाग से पढ़ाई की और अब वे केपीएमजी दिल्ली में कार्यरत हैं। रिशव राज ने सफलता का श्रेय दादा-दादी एवं मम्मी-पापा को दिया है।
रिशव के सफलता से परिजनों व गांव के साथ पूरे प्रखंड में खुशी का माहौल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment