सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित डिग्री महाविद्यालय प्रांगण में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर दिंवगत आत्मा के शांति के लिए इश्वर से कामना की। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रो. अमिताभ कुमार सिन्हा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह देश में हुए आर्थिक सुधारों के प्रणेता थे। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। शोक सभा में प्रभारी प्राचार्य सहित सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
---Advertisement---




















Total Users : 1182057
Total views : 3015305