Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

स्वास्थ्य केंद्र भवन बनकर तैयार, संवेदक नहीं किया विभाग को हेंडओवर, ग्रामीणों ने उपयुक्त से की स्वास्थ्य केंद्र एवं कर्मियों की मांग

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता, भुपेंद्र पांडेय
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बारिसाखी पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र बनकर कबका तैयार है। परंतु संवेदक ने अब तक स्वास्थ्य विभाग को जिमा नहीं दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के लोगों को किसी भी छोटी-बड़ी बीमारी के इलाज करवाने के लिए बारीसाखी से 7 किलोमीटर दूर गिद्धौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए एवं गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए जाना पड़ता है। इसके लिए मुखिया सुमीरा देवी, उप मुखिया विकास कुमार पांडेय व ग्रामीणों ने उपयुक्त को लिखित आवेदन देकर पूर्ण स्वास्थ्य केंद्र को संवेदक से विभाग को मिमा दिलाने एवं स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियिुक्ती करने की मांग की है। ताकि बारीसाखी पंचायत के ग्रामीणों को स्वास्थ्य केंद्र का लाभ मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment