Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रखंड कर्मियों के साथ की समीक्षा बैठक

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड कार्यालय परिसर में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी ने मंगलवार को प्रखंड कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। प्रभारी पदाधिकारी ने मनरेगा, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, 15वें वित्त योजना से संचालित योजनाओं की समीक्षा क्रमवार करते हुए अबुआ आवास व प्रधानमंत्री आवास के निर्धारित लक्ष्य को जल्द पूरा करने का निर्देश संबंधितों को दिया। वहीं 15 वें वित्त की योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर पूर्ण करते हुए अभिलेख बंद करने का निर्देश दिया। साथ ही पेंशन योजनाओं के लिए कोई लाभुक प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाए। इसका भी पूरा ख्याल रखने का निर्देश दिया। बैठक में बीडीओ राहुल देव, पंचायत सचिव दिगंबर पांडेय, चितरंजन शर्मा प्रियंका प्रिया, उज्जवल सिंह, रोजगार सेवक सत्येंद्र कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार, निर्मल दांगी, पार्वती कुमारी समेत अन्य मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment