गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत पहरा पंचायत की मुखिया बेबी देवी एवं मुखिया मुकेश कुमार साव ने संयुक्त रुप से 40 जरूरतमंद विकलांग, असहाय व बुजुर्गों के बीच अपने निजी खर्चे से कंबल का वितरण किया। मुखिया द्वारा पंचायत के मरंगी, सिंदूरवेे, रोहमर व पहरा गांव के जरुरतमंदों विशेषकर बुजुर्गों को कंबल दिया गया। इस ठंड में बुजुर्गों ने मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधि को कंबल वितरण करने पर अभार व्यक्त करते हुए आशीर्वाद देते हुए कहा की लोगों की भलाई करते रहें। मौके पर महेश रजक, विकास रजक, किशुन उरांव, अजय यादव, रोहन यादव, शंभुशरण यादव आदि उपस्थित थे।
---Advertisement---




















Total Users : 1183152
Total views : 3016742