प्रतापपुर (चतरा)। उन्नति का पहिया झारखंड साइकिल वितरण योजना के तहत कल्याण विभाग द्वारा उपलब्ध साइकिल का कक्षा 8वीं में पढ़ने वाले छात्र एवं छात्राओं के बीच निःशुल्क किया गया। गुरुवार को प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू हाई स्कूल परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक पांडेय के उपस्थित में लगभग 300 साइकिल का वितरण विभिन्न विद्यालयों में आठवीं क्लास में अध्ययनरत बच्चों के बीच किया गया। इस दौरान उत्क्रमित उच्च विद्यालय जोगियारा, उमवि मैराग, उमवि नवरतनपुर, उमवि गुर्टूरी, उमवि जोगीडीह, उमवि हुमाजांग, उमवि बामी, उमवि डूमरवार के शिक्षक प्लस टू हाई स्कूल प्रतापपुर परिसर से साइकिल को प्राप्त कर ट्रैक्टर से अपने विद्यालय ले गए। जहां आठवीं के बच्चों के बीच वितरण किया जाएगा। इस संदर्भ में बीपीओ अजय कुमार दास ने बताया कि आठवीं क्लास में पढ़ने वाले बच्चे व बच्चियों के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 की साइकिल 72 मध्य विद्यालय को दिया जाना है। जिसमें 55 को दिया गया था। शेष विद्यालय को साइकिल आचार संहिता के किारण नहीं दिया गया था। अब आचार संहिता खत्म हो चुका है तो फिर से शेष विद्यालय को साइकिल वितरण हेतु दिया जा रहा है। वहीं हाई स्कूल साइकिल लेने पहुंचे बच्चों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा की दूर दराज के बच्चों को विद्यालय तक जाने में काफी असुविधा होती थी, कक्षाएं छूट जाती थी। आने-जाने की दिक्कत के कारण कई बच्चे पढ़ाई छोड़ देते थे। लेकिन अब उन्हें साइकिल की सुविधा उपलब्ध हो गई है तो निश्चित रूप से बच्चे प्रतिदिन विद्यालय आएंगे और अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे। साइकिल लेने के लिए आए हुए कुछ बच्चे विद्यालय के ड्रेस कोड में नहीं थे जिसे देखकर प्रखंड विकास पदाधिकारी काफी नाराज हुए। उन्होंने संबंधित विद्यालय के शिक्षकों से इसका कारण पूछा और निर्देश दिया कि सभी बच्चे निर्धारित ड्रेस कोड में ही आना सुनिश्चित करें।
---Advertisement---


















Total Users : 1186680
Total views : 3021450